पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय धमदाहा के खेल मैदान में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का गुरुवार को डीडीसी अंजनी कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। डीडीसी के धमदाहा पहुंचने पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर एवं मनरेगा पीओ जी राम जी की मौजूदगी में उच्च विद्यालय के खेल मैदान में पेवर्स ब्लॉक से बनाए जा रहे वॉकिंग पाथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने मैदान में जलजमाव की समस्या को देखते हुए जल निकासी के लिए मिट्टी डालकर मैदान का लेवल दुरुस्त करने का निर्देश संवेदक को दिया। यह भी पढ़े...