Purnia News: 23.4 लीटर विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त
पूर्णिया, नवम्बर 29 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। वाहन जांच के दौरान मोहनपुर पुलिस ने 23 लीटर 400 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सवार दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज प्रताप ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलिया घाट की ओर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बलिया घाट के समीप वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक बाइक पर रखे दो बोरों की तलाशी ली गई तो उसमें से विभिन्न ब्रांड की कुल 23 लीटर 400 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से बाइक सवार थाना क्षेत्र के कांप गांव निवासी नीतीश कुमार और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.