Purnia News: 21 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 16 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 21 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डिहिया निवासी मंहगू ऋषि और सागर ऋषि के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए दोनों को शराब के साथ पकड़ा। कार्रवाई में ईएसआई की भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.