पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के एन.डी. रुंगटा उच्च विद्यालय जलालगढ़ में छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या के मुकाबले शिक्षकों की भारी कमी से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कुल 2,061 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से नियमित पठन-पाठन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि वर्ग 6 से 8 तक 611 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि उनके लिए केवल चार शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें दो संस्कृत, एक हिंदी तथा एक सामाजिक विज्ञान के शिक्षक हैं। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी सहित कई प्रमुख विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत मध्य विद्यालय जलालगढ़ के वर्ग 6 से 8 के छात्रों ...