पूर्णिया, जुलाई 19 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत धमदाहा के कृष्णा नगर क्षेत्र से 18 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शराब और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। घटना के संबंध में अवर निरीक्षक बृजेश कुमार झा के फर्दबयान पर धमदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि पंजाब नेशनल बैंक, कृष्णा नगर रोड के समीप कुछ लोग शराब की खेप लेकर आने वाले हैं। यह भी पढ़ें- 24 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कार्टन के साथ खड़े दिखा...