Purnia News: 18 फरियादियों ने डीएम को बताई समस्याएं
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: पूर्णिया। सोमवार को जिला मुख्यालय में डीएम अंशुल कुमार द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों के 18 फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याएं उन्हें बताईं। जिला के अलावा अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.