पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर रूपौली पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 16 लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब ले जाने में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेलप्रसादी गांव में कुछ लोग मैनी गांव की ओर से पीने और बिक्री के उद्देश्य से देसी शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद दरगाहा-लहरौनी सड़क पर तत्काल वाहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 16 लीटर देसी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- Purnia News: 15 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेलप्रसादी गांव निवासी छेदी ऋषि, जयकृष्ण ऋषि ...