पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं, पूर्व के थाना कांड में फरार चल रहे दो वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि 15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या एक स्थित प्राणपट्टी महादलित टोला निवासी स्व. वासुदेव ऋषि का पुत्र वकील ऋषि है। उन्होंने बताया कि वकील ऋषि पूर्व के थाना कांड संख्या 153/2026 का नामजद अभियुक्त भी है। वहीं पुलिस ने नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या 13 स्थित चरैया रहिका गोढियारी टोला निवासी स्व. रामचंद्र सहनी के पुत्र शंकर सहनी एवं पंकज सहनी को भी गिरफ्तार किया। दोनों पूर्व के थाना कांड में जारी वारंट के मामले में...