पूर्णिया, सितम्बर 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार सुबह एवं दोपहर को झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार सुबह एवं दोपहर को शहर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई है। झमाझम बारिश होने से पिछले दिनों में हुई उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। शुक्रवार दिन भर आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने से धूप छांव लगा रहा। शुक्रवार सुबह एवं दोपहर को हुई झमाझम बारिश होने से शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मोहल्ले में जल जमाव के कारण लोगों को पैदल चलने में भी काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों एवं बुजुर्गों को पानी में पैदल चलने में फिसल कर गिरने की आशंकाएं बनी रहती है। बच्चों को स्कूल भेजने एवं घर लाने में गली मोहल्ले में जल जमाव ...