Purnia News: 15 मिलीमीटर बारिश, किसानों को फायदा
पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार दोपहर को झमाझम बरसात होने से शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर में 15 मिलीमीटर बारिश के साथ ही शहर के गली मोहल्ले में जल जमाव के कारण लोगों को परेशानी हुई। शहर के कई गली मोहल्ले में नाला नहीं होने से लोगों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ता है। डॉलर हाउस चौक, श्रीनगर हाता, प्रभात कालोनी, हनुमान नगर, जनता चौक, प्रोफेसर कालोनी, पोलीटेक्निक चौक,महराजी हाता, साहवान हाता, भट्टा बाजार, लाइन बाजार, मंझेली चौक, हनुमान नगर, अरगड़ा चौक, रामबाग, सिपाही टोला, रामनगर,मधुबनी बाजार,खुशकीबाग, गुलाब बाग के साथ साथ कई जगहों पर स्थित विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.