Purnia News: 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ
पूर्णिया, सितम्बर 12 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। सांस्कृतिक आंचल मोहना टोल मीरगंज के तत्वावधान में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय रामनगर मोहना टोल में 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन सांस्कृतिक आंचल के अध्यक्ष नवीन कुमार, शकुंतला सेवा सदन के सचिव अवधेश कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक मुरारी कुमार झा, वार्ड सदस्य हीरा देवी एवं वरिष्ठ रंगकर्मी रमाशंकर स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतिभाशाली बच्चे कला और संस्कृति से जुड़कर रंगमंच के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। उसांस्कृतिक आंचल के अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि कार्यशाला 11 से 25 सितंबर तक चलेगी। इसमें प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.