पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, जलालगढ़ का विधिवत उद्घाटन 15 जुलाई को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राजकुमार गुप्ता महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने करीब साढ़े तीन घंटे तक महाविद्यालय परिसर में रहकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उद्घाटन समारोह की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- 15 जुलाई ...