Purnia News: 15 अगस्त समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों-कर्मियों की जवाबदेही तय
पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय धमदाहा के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण पूर्व निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। साथ ही शहीद स्मारक, मुख्य समारोह स्थल क्रीड़ा मैदान, अनुमंडल कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय की साफ-सफाई समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.