Purnia News: 14 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तीन गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 12 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने सोमवार की शाम विशेष समकालीन अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक महिला समेत तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 14 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 निवासी बैसाखी ऋषि का पुत्र रंजित ऋषि, वार्ड संख्या-11 गोकुलपुर निवासी श्याम राम ऋषि तथा काझा पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित काझा कोठी गांव निवासी प्रमोद ऋषि की पत्नी अनिता देवी शामिल है। उन्होंने बताया कि रंजित ऋषि के पास से पांच लीटर, श्याम राम ऋषि के पास से दो लीटर और अनिता देवी के पास से सात लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- 197.45 लीटर शराब बरामद, 11 गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.