पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रसादपुर तीन बटिया चौक से दो महिलाओं को 13.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पोठिया रामपुर पंचायत के रामपुर आदिवासी टोला निवासी किशोर टुडू की 45 वर्षीय पत्नी तालामय देवी एवं स्वर्गीय मुंशी हांसदा की 50 वर्षीय पत्नी रमधी हांसदा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रसादपुर तीन बटिया चौक के पास देसी चुलाई शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 13.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कान...