Purnia News: 1132 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: रानीपतरा, संवाद सूत्र। जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1132 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक पार्सल पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से भारी मात्रा में विदेशी शराब मुफस्सिल थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने मंगलवार की रात सतडोब के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदेह के आधार पर पार्सल पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर BR 11 जीबी 2702 को रोककर तलाशी ली गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.