Purnia News: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। कृत्यानंद नगर प्रखंड अंतर्गत रहुआ यादव टोला में मंगलवार देर शाम ट्रांसफार्मर के समीप 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोआसी पंचायत के सौसा गांव निवासी मो. रब्बानी (31) के रूप में हुई है। वह मोहम्मद अब्बास का पुत्र बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार देर शाम रब्बानी ट्रांसफार्मर के समीप फ्यूज ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया और करंट का जोरदार झटका लगा। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक की पत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.