Purnia News: 11 मिलीमीटर बारिश, उमस बरकरार
पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को सुबह में आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। विगत रात एवं मंगलवार सुबह हल्की रिमझिम बारिश होने से गर्मी से व्याकुल लोगों को कुछ राहत मिली। सोमवार देर रात एवं मंगलवार सुबह को मिलाकर कुल 11 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि बारिश के बावजूद दिन चढ़ते ही धूप खिलने से उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने के बाद भी लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। इस दौरान बिजली की लुका-छिपी से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी। दोपहर में लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हुई। यह भी पढ़ें- Purnia News: 27 एवं 28 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी इस दौरान भी सड़कों पर आवाजाही लगी रही। धूप में गन्ना जूस,बेल शरबत, आइस्क्रीम, ठंडा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.