Purnia News: 101.53 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। मोहनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 101.53 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के विजय लालगंज निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय लालगंज में नीतीश कुमार अपने घर के समीप स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नीतीश कुमार को स्मैक और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर के मोबाइल फोन की जांच के दौरान बड़ी राशि के लेनदेन से संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.