Purnia News: 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 21 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर पुलिस ने रविवार को दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर संथाली टोला में छापेमारी कर 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित रामपुर संथाली टोला निवासी पल्लू हेम्ब्रम की पत्नी रानी टुडू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला के घर से शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.