पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। सांसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम। शिव-शिष्यों ने ठाना है,घर घर वृक्ष लगाना है। शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के सौजन्य से जानकीनगर के चकमका में सैकड़ों शिष्य गुरु भाई और बहनों ने राजमणि दीदी नीलम आनंद के 74 वां जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया। पौधे निःशुल्क वितरित किये गये। चकमका बाजार में गुरु भाई और बहनों ने आकर्षक झांकियां निकाली। पेड़ लगाए जीवन बचाएं। जैसी गगन भेदी नारों के जयकारों से चकमका बाजार गूंज उठा। शिव शिष्य नकूल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में यह कार्यक्रम चल रहा है। आगामी 27 जुलाई को नगर पंचायत जानकीनगर के आदर्श मध्य विद्यालय क्रीड़ा मैदान दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोसी-सीमाचंल से सैकड़ों की...