पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी तट पर अवस्थित श्री श्री 108 भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य एवं आकर्षक रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। रथ यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर पूर्णिया जंक्शन, कटिहार मोड़, गुलाबबाग जीरो माईल हांसदा होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण लौटी। वहीं भट्ठा ठाकुरबाड़ी मेला ग्राउंड से पूर्णिया इस्कॉन सेंटर द्वारा भी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा ठाकुरबाड़ी से रजनी चौक, लखन चौक, कालीबाड़ी चौक, लाईन बाजार चौक, पंचमुखी मंदिर, आस्था मंदिर, आरएन साह चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी में पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमा...