Purnia News: हुक्कापाती, मोमबत्ती और दीयों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली को लेकर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। शनिवार को छोटी दीपावली मनाई गई ,जबकि रविवार को मुख्य दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों से लेकर दुकानों तक सजावट और साफ-सफाई का दौर मुकम्मल हो चुका है। शाम होते ही दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जगमगाने लगेगा। दीपावली को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, रंग-बिरंगी झालर, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। खासकर पारंपरिक हुक्कापाती, दीये और मोमबत्तियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए तरह-तरह के सजावटी सामान खरीद रहे हैं। कुम्हारों के बनाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.