Purnia News: हार्डवेयर दुकान का शटर तोड़ तीन लाख रुपये की चोरी
पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर परिसर के समीप सोमवार देर रात चोरों ने एक हार्डवेयर दुकान का शटर तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मवेशी हाट के मालिक भगवान झा उर्फ मुन्ना झा की श्रीश्याम टाइल्स एंड हार्डवेयर दुकान में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुकान का टूटा ताला देखकर इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास, अपर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर राय, पुलिस पदाधिकारी बी. मंडल एवं दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Gopalg...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.