पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान टीम। बेदर्द सिस्टम रोज किसी न किसी परिवार को दर्द दे रहा है। किसी के जवान बेटे की मौत तो किसी के कमाऊ पिता की। हर रोज स्टेट हाईवे से लेकर नेशनल हाईवे तक सड़कें लाल हो रही हैं। जिम्मेदार कौन है? पूर्णिया से पटना तक सत्ता के गलियारे से लेकर प्रशासनिक टेबल पर इस सवाल की तलाश होती रहती है, इधर जानें भी जाती रहती हैं। पूर्णिया में इस साल अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी हैं। जून महीने में कुल 21 जानें सड़क हादसे में गयी। मई में 29 लोगों की मौत हुई। अप्रैल में 21 लोग सड़क हादसे के शिकार हुए। जनवरी में 17, फरवरी में 13 एवं मार्च के महीने में 17 लोग रफ्तार की भेंट चढ़ गए। धमदाहा-रूपौली और मीरगंज-सरसी स्टेट हाइवे के अलावा गोकुलपुर के समीप पूर्णिया- सहरसा एनएच और पूर्णिया से बायसी एनएच पर लग...