पूर्णिया, जुलाई 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर में ठोस कचरा प्रबंधन को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। नगर निगम क्षेत्र के हांसदा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट स्थापित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए करीब 10 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। परियोजना के शुरू होने के बाद शहर के सभी 46 वार्डों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र के 46 वार्डों से प्रतिदिन लगभग 80 टन कचरे का संग्रहण किया जाता है। इस कचरे को फिलहाल हांसदा स्थित डंपिंग स्थल पर पहुंचाया जाता है। लेकिन लगातार बढ़ती आबादी और कचरे की मात्रा को देखते हुए आधुनिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा ...