Purnia News: हसन इमाम बने लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष
पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम साहिल ने संगठन का विस्तार करते हुए हसन इमाम को पूर्णिया नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि हसन इमाम संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मनोनीत होने पर हसन इमाम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम साहिल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: लोजपा (रामविलास) के जलालगढ़ प्रखंड अध्यक्ष बने वरुण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.