Purnia News: हल्की बारिश में ही सड़क पर जलजमाव, राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी
पूर्णिया, सितम्बर 14 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के कॉलेज रोड पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से की है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के किनारे नाला की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा सड़क किनारे मिट्टी जमा कर दिए जाने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता है और सड़क पर ही जमा रहता है। लोगों की शिकायत के बाद नगर परिषद की ओर से पंप लगाकर पानी निकाला गया था, लेकिन हल्की बारिश होते ही दोबारा जलजमाव की स्थिति बन जाती है। कॉलेज रोड औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण इस सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.