Purnia News: हल्की बारिश में सर्विस रोड पर जमा पानी, अधूरा नाला निर्माण
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा बाजार का सर्विस रोड हल्की बारिश में ही तालाब में तब्दील हो जा रहा है। एनएच-31 स्थित हरदा बाजार के सर्विस रोड पर जलजमाव के कारण खरीद-बिक्री के लिए पहुंचने वाले किसानों, दुकानदारों और आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों रणधीर कुमार सिंह, मिथुन कुमार, अंकित कुमार, सुबोध ठाकुर आदि ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व हरदा-सतकोदरिया मार्ग में सड़क किनारे नाला निर्माण का काम शुरू हुआ था, लेकिन नाला का निर्माण आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। इसके कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। हरदा बाजार के सर्विस रोड के अलावा हरदा-सतकोदरिया मार्ग पर भी जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.