Purnia News: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने रचाई हाथों में देशभक्ति की मेहंदी
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत केनगर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय परोरा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं और आठवीं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। छात्राओं में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शारीरिक शिक्षिका सुचित्रा कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, रचनात्मकता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों की भावना विकसित करना है। विद्यालय परिवार की ओर से छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.