Purnia News: हरी-भरी खेती से बदल रही किसानों की तकदीर, भवानीपुर में सब्जियों की खेती ने खोले समृद्धि के नए द्वार
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड में सब्जी की खेती किसानों की आर्थिक तस्वीर बदल रही है। कभी धान और मक्के की पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने वाले किसान अब सब्जियों की उन्नत खेती से बेहतर आमदनी अर्जित कर खुशहाल जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। खेती की बढ़ती लागत और परंपरागत फसलों से घटते मुनाफे के बीच किसानों का रुझान तेजी से सब्जी उत्पादन की ओर बढ़ा है। इसका परिणाम है कि प्रखंड में हर साल सब्जी की खेती का रकबा बढ़ता जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान इससे जुड़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि क्षेत्र में सब्जियों के भंडारण की समुचित व्यवस्था हो जाए तो उन्हें और अधिक लाभ मिल सकता है। कृषि विभाग भी समय-समय पर किसानों को आधुनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है।
अनुदान और बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.