पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। एनडी रुंगटा उच्च विद्यालय, जलालगढ़ के मैदान में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार पूजा पंडाल को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली की थीम पर सजाया गया है। पंडाल के चारों ओर प्राकृतिक हरियाली और झाड़ियों से ऐसा वातावरण तैयार किया गया है जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। पंडाल के अंदर और बाहर हरियाली के बीच भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा विशेष छटा बिखेर रही है। श्रद्धालु प्राकृतिक वातावरण से सजे पूजा परिसर को देखकर पुराने समय की हरियाली की याद कर रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली के बीच पूजा पंडाल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार को पंडाल...