पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा बाजार में हाट की जमीन पर अतिक्रमण के कारण सब्जी और फुटकर दुकानदारों के सर्विस रोड पर दुकान लगाने से प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। एनएच-31 के हरदा बाजार में लगने वाले जाम से राहगीरों, यात्रियों, किसानों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने हाट की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर बाजार का विकास कराने की मांग की है। बताया जाता है कि हरदा हाट अंग्रेजों के जमाने से लगता आ रहा है। सर्वे के अनुसार हाट की जमीन करीब छह एकड़ में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाट की जमीन के बड़े हिस्से पर अतिक्रमण होने के कारण सब्जी, फल सहित अन्य फुटकर दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती है। इसके चलते कई दुकानदार एनएचएआई की जमीन और सर्विस रोड...