पूर्णिया, अगस्त 4 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। एनएच-31 स्थित हरदा बाजार में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम ने किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रशासनिक लापरवाही के चलते दिन-प्रतिदिन यह समस्या विकराल होती जा रही है। क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने जाम की इस समस्या के शीघ्र निदान की मांग जिला प्रशासन से की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-31 पर लगातार ट्रक, बस, टोटो, टेम्पो और बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। दोपहर बाद दूर-दराज से लोग खरीदारी के लिए हरदा बाजार पहुंचते हैं, जिससे सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ जाती है। विशेष रूप से दोपहर चार बजे के बाद सर्विस रोड, बाजार मार्ग और सतकोदरिया मार्ग पर टेम्पों और दुकानों के कारण आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाती है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बेतरतीब ट्रैफिक और अतिक्रमण से पैद...