पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा बाजार में बुधवार को एनएच-31 पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इससे यात्रियों, किसानों, व्यापारियों और आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या के लिए यातायात व्यवस्था में कमी और सड़क किनारे अतिक्रमण को जिम्मेदार बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को करवा चौथ पर्व के कारण बाजार में श्रद्धालुओं और खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। एनएच-31 पर ट्रक, बस, टोटो, टेम्पो सहित अन्य बड़े वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण यातायात प्रभावित हुआ। दोपहर बाद दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग खरीदारी और बिक्री के लिए हरदा बाजार पहुंचने लगे, जिससे सड़कों पर भीड़ बढ़ गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लालगोपालगंज में भीषण जाम, मुसाफिर परेशान लोग...