पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा दुर्गा मंदिर में छह दशकों से विधिवत माता दुर्गा का पूजन किया जा रहा है। यहां वैष्णवी भगवती हैं। मंदिर में बलि नहीं दी जाती है। इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर को भव्य बनाया गया है। प्रतिमा निर्माण के लिए स्थानीय प्रमोद पंडित के साथ अन्य कारीगरों को मंगाया गया है। माता भगवती के विधिवत् अनुष्ठान के लिए बाहर से सुयोग्य पंडित को बुलाया जाएगा। माता भगवती के दर्शन के लिए हरदा समेत आसपास के पंचायतों के श्रद्धालु आते हैं। जिनका मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं, वे टीका, चुनरी ,मिष्ठान्न का चढ़ावा माता को भेंट करते हैं। पूजा के दौरान भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मोरतर में 50 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा बनेगा भव्य पूजा पंडालपूजा कराने बाहर से आते हैं पंडित : -- यह भी पढ़ें- P...