Purnia News: हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास, पुजारी की नजर पड़ते ही सामान छोड़ भागा दो युवक
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत के आदमपुर गांव स्थित माता स्थान परिसर के हनुमान मंदिर में मंगलवार देर रात दो युवकों ने चोरी का प्रयास किया। मंदिर के पुजारी की नजर पड़ते ही दोनों युवक पीतल का दीप-स्टैंड और घंटी छोड़कर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुजारी प्रवीण परिहार और मुकुंद परिहार ने बताया कि मंगलवार शाम संध्या आरती की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दो युवक हनुमान मंदिर में प्रवेश कर पीतल का दीप-स्टैंड और घंटी लेकर बाहर निकलने लगे। तभी पुजारी मुकुंद परिहार की नजर दोनों पर पड़ गई। शोर मचाकर उनका पीछा किया गया। खुद को घिरता देख दोनों युवक सामान मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुजारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.