Purnia News: हनुमान मंदिर में ग्रिल काटकर मूर्तियों की चोरी
पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के सीतापुर हफनिया स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने ग्रिल काटकर और मुख्य गेट का ताला तोड़कर राम-सीता की पीतल एवं तांबे की मूर्तियों सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी राम निरंजन यादव को पूजा करने पहुंचने पर हुई। पुजारी ने बताया कि मंदिर पहुंचने पर ग्रिल कटा हुआ और मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। मंदिर के अंदर रखा एम्प्लीफायर, माइक, 64 जीबी पेन ड्राइव सहित अन्य सामान भी गायब थे। मंदिर के बाहर शराब की कई खाली बोतलें भी मिली है। मामले को लेकर राम निरंजन यादव ने जलालगढ़ थाना में लिखित शिकायत दी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों ने पुलिस से रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.