Purnia News: हथियारबंद बदमाशों ने पटुआ लदा ट्रैक्टर लूटा, चालक को चार घंटे बनाया बंधक
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात स्कॉर्पियो सवार हथियारबंद बदमाशों ने पटुआ लदे ट्रैक्टर को हथियार के बल पर रोककर चालक के साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट लिया। बदमाश चालक को करीब चार घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद केनगर थाना क्षेत्र में गोकुलपुर नहर के पास छोड़कर फरार हो गया। लूटे गए पटुआ की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के मुरलीगंज वार्ड संख्या-14 निवासी गल्ला व्यापारी लक्ष्मी दास के भगीना वीरेंद्र कुमार उर्फ वरुण दास निवासी चंद्ररही हजारी टोला थाना धमदाहा पावरट्रैक ट्रैक्टर संख्या बीआर-11जीई-3649 पर मुरलीगंज रामपुर स्थित पन्नालाल झा बजरंग कांटा से करीब नौ लाख रुपये मूल्य का पटुआ लादकर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- हथियारबंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.