Purnia News: हड़ताल खत्म करवाने के लिए पहल करें जनप्रतिनिधि
पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम की पूर्व वार्ड पार्षद सरिता राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विगत कुछ दिनों से नगर निगम पूर्णिया में सफाईकर्मियों के द्वारा आहुत व्याप्त हड़ताल से शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। जगह-जगह कचरा का अंबार लगा हुआ है। शहर के मुख्य सड़कों पर स्थिति और भी दयनीय है। जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। पूर्णिया के सांसद, विधायक, महापौर,उप महापौर एवं पार्षद गण से आग्रह है कि वे तत्काल इस दिशा में पहल करें। साथ ही बिहार सरकार नगर निगम पूर्णिया में स्थाई तौर पर नगर आयुक्त को पदास्थापित भी करें जिससे नगर निगम के महीनों से अवरुद्ध कार्यों का त्वरित गति से निष्पादन हो सके। यह भी पढ़ें- Purnia News: आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.