पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य नगरी के नाम से मशहूर शहर का लाइन बाजार इलाका हंगामे का अड्डा बन गया है। यहां आए दिन निजी अस्पताल के संचालक एवं मरीजों के परिजनों के बीच विवाद होता रहता है। हालात यह है कि हर दो- तीन रोज पर लाइन बाजार स्थित किसी ना किसी नर्सिंग होम पर विवाद हो रहा है। आरोप- प्रत्यारोप से लेकर नौबत मारपीट तक आ जाती है। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंचती है और घंटों मशक्कत के बाद माहौल को शांत करती है। परन्तु हैरत वाली बात यह है कि किसी भी मामले में केस दर्ज नहीं होता है।

समझौता बन रहा है केस दर्ज नहीं होने की वजह:- -घंटों बवाल कटने के बाद आखिर मामला समझौता तक पहुंच जा रहा है। परिजन मुआवजा लकर मान जा रहे हैं ओर अस्पताल प्रबंधन केस के झमेले से बच जाते हैं। माहौल शांत कराने पहुंची पुलि...