Purnia News: सड़क दुर्घटना में श्रमिक की मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी
पूर्णिया, अगस्त 30 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। रौटा-मालोपाड़ा सड़क मार्ग के आमबाड़ी मोड़ के पास शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक कृष कुमार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रोज की तरह मृतक रौटा बाजार से मजदूरी करके लौट रहा था तभी आमबाड़ी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। वहीं पूर्णिया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक मृतक कृष परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मां कैली देवी की मौत पहले हो गयी थी। वहीं तीन साल पहले मृतक के पिता राजू चौधरी की भी मौत हो गयी थी। माता पिता की मौत के बाद मृतक का दादा मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.