पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को केनगर प्रखंड स्थित सद्भावना सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, जीएमसीएच के उपाधीक्षक, जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम पदाधिकारी, यूनिसेफ एवं पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सामुदायिक समन्वय...