पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मीरगंज नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाजारों में भी तिरंगा झंडा और देशभक्ति से जुड़ी सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल दिखाई देने लगा है। सरकारी भवनों और प्रमुख स्थानों को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारी की जा रही है। विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और भाषण सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्वतंत्रता द...