Purnia News: स्वच्छता का संदेश देती रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को मीरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बच्चों ने रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। विभिन्न रंगों और आकृतियों से तैयार रंगोली के माध्यम से स्वच्छता व साफ-सफाई के महत्व को दर्शाया गया। इसमें मध्य विद्यालय बरहकोना और प्राथमिक विद्यालय रूपसपुर खगहा के बच्चों ने भाग लिया। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही शहर को साफ और सुंदर रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से घर के साथ आसपास और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर ध्यान देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Araria News: नगर पंचायत में होगी भव्य रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश कार्यक्रम में बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.