Purnia News: स्मैक बरामदगी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल
पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में फरार एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। सदर-2 एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 158/2026 के नामजद आरोपी बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित परोरा गांव निवासी प्रभाष कुमार उर्फ खुदरा का 26 वर्षीय पुत्र है। उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। मंगलवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिट्टू कुमार बनभाग के रास्ते मीरगंज की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.