Purnia News: स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान 97.23 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा 307 रुपये नकद भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने एकंबा पंचायत के भाट टोला स्थित सांपा पुल के समीप संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 97.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखनरे निवासी मोहम्मद मंजर पिता जियाउल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त कर ली। इस संबंध में जलालगढ़ थाना कांड संख्या 153/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 25 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.