पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक फोर्थ सेमेस्टर की सीआई परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। केन्द्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. हेमलता कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...