Purnia News: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 645 परीक्षार्थी हुए शामिल
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा पांचवें दिन भी शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित हुई। दोनों पालियों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के कुल 648 परीक्षार्थियों में 645 उपस्थित रहे, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. हेमलता कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कदाचार की शिकायत नहीं मिली। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.