Purnia News: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त रहा। परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के कुल 657 परीक्षार्थियों में 650 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. हेमलता कुमारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से परीक्षा की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक नियमों का पालन कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.